हिमाचल के इन तीन जिलों में लू की चेतावनी जारी, गर्मी ने तोड़े पुराने रिकार्ड

उज्जवल हिमाचल। शिमला

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बीते लागातार पांच दिनों से इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में तेज धूप और लू चलने के कारण दिन में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मार्च माह पूरी तरह से शुष्क रहा है और बारिश न होने से फलों और फसलों के उत्पादन पर संकट गहरा रहा है। ऐसे में बारिया न होने से गेंहू सहित अन्य फसलों के दाने का आकार न बनने से उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है।

गर्मी ने तोड़े पुराने रिकार्ड 

इस गर्मी ने पुराने रिकार्ड तोड़े दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5-7 दिनों के दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। वीरवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री अधिक दर्ज किया गया मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

शिमला अन्य स्थानों से ज्यादा गर्म

सुंदरनगर, भुंतर और सोलन इन दिनों सुबह शम शिमला से ज्यादा ठंडे है। सुबह और शाम इन स्थानों पर शिमला से कम तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री जबकि भुंतर का 8.5,सोलन 10.6 और सुंदरनगर का 11.3 डिग्री दर्ज किया गया।

वर्ष 2008 के बाद है जब सबसे कम वर्षा हुई

प्रदेश में वर्ष 2008 में सामान्य से 96 प्रतिशत कम वर्षा हुई और उसके बाद है जब इतना सूख मार्च माह में पड़ा और सामान्य से 95 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।हालांकि अभी तक मार्च माह में सबसे कम वर्षा 2004 में सामान्य से 99 प्रतिशत कम दर्ज की गई।

मनाली में गर्मी का 1974 का रिकार्ड टूटा

मनाली में मार्च माह में 21 मार्च 1974 और उसके बाद 17 मार्च 2004 को सबसे अधिक 27 डिग्री तापमान दज किया गया। 17 व 22 मार्च 2022 को अब तक का मार्च माह में मनाली में सबसे अधिक 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।