उज्जवल हिमाचल। नालागढ़
2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) को लेकर भाजपा द्वारा चलाए गए जनसंपर्क अभियान के तहत दो दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने दून क्षेत्र की पहाड़ी पंचायतों के साथ-साथ नगर परिषद् की पंचायतों में जाकर लोगों के साथ संवाद किया और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी उनके साथ मौजूद रहे। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए भरपूर सहयोग किया है और इस बार भी हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों को जीतकर केंद्र की मोदी सरकार को मजबूती देंगे।
यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने लगाया फंदा, ससुराल वाले गिरफ्तार
उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर सत्ता में आई है। 5 महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार से 10 गारंटियों में से पहली गारंटी ओपीएस तक भी लागू नहीं की। कांग्रेस सरकार बिल्कुल फेल होती नजर आ रही है।