पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर डोर-टू-डोर प्रचार करेगी हिमाचल यूथ कांग्रेस विंग

विनय महाजन। नूरपुर

नुरपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में काग्रेस पार्टी के 117 प्रत्याशियों के लिए चुनाव में डोर-टू-डोर वर्करी के लिए हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस विग को विशेष रूप से जिम्मेदारी आज दी हैं। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पजाब व चंडीगढ़ काग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने एक प्रैस विज्ञप्ति में आज नुरपुर में दी हैं। उन्होंने कहा कि पजाब में विधानसभा का चुनाव 20 फरवरी को होगा इसके लिए जिन कार्यकर्ताओं के ड्यूटियां लगाई गई है।

उन्हें धरातल पर जाकर सभी प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना होगा। सोशल मीडिया से दूर रहने की भी नसीहत ऐसे कार्यकर्ताओं को भी दी गई है। चौधरी ने बताया कि यह निर्णय काग्रेस पार्टी उच्च हाईकमान के अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस की वरिष्ठ सुप्रीमों सोनिया गांधी के नेतृत्व में लिया गया है।

उधर जिला कांगड़ा यूथ कांग्रेस के उपप्रधान चिराग गुप्ता ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी आभारी हैं पार्टी उच्च हाईकमान के जिन्होने धरातल से जुड़े यूथ काग्रेस के कार्यकर्ताओं को पजाब की सभी सीटों पर जिम्मेदारी दी है। चिराग गुप्ता ने बताया कि उनकी ड्यूटी जिला गुरदासपुर की सभी सीटों पर लगी है। उधर जिला कांगड़ा के काग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय महाजन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पजाब व चंडीगढ़ प्रभारी हरीश चौधरी का आभार व्यक्त किया है कि जिन्होंने हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस की टीम गठित की है जो पजाब की 11 7 विधानसभा सीट पर काग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगने की मशक्कत करेगी।

महाजन ने कहा कि इस विषय खुद जिला गुरदासपुर व पठानकोट की सभी सीटों पर पजाब में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट के लिए लोगों से सम्पर्क साधे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की सीमा नुरपुर पजाब से सटी हैं यहां उनकी खुद की रिश्तेदारी भी है तथा उनके पिता स्व सतमहाजन का भी काफी वजूद गुरदासपुर पठानकोट व अमरतसर व जालंधर जिला मे रहा है जहा उच्च हाईकमान खुद उनको जिम्मेदारी देता रहा हैं।