हिमाचल के विकलांगों का सहारा बनी ‘जयपुर फुट’ संस्था, निशुल्क लगाएगी कृत्रिम अंग

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी है कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर जिसे जयपुर फुट के नाम से भी जाना जाता है। इस संस्था द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन कांगड़ा के गुप्त गंगा समीप यात्री सदन में किया जा रहा है। कांगड़ा के यात्री सदन के इस कैंप में कांगड़ा, हमीरपुर, उना और चंबा जिलों के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। इस कैंप में दिव्यांगों को जिनके हाथ-पांव और बाजू , टांगे नहीं है। उन्हें यह अंग कृत्रिम लगाए जाएंगे। अंग लगाने की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क की जा रही है।

कृत्रिम अंग लगाने के इस राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन कांगड़ा के यात्री सदन में 7 दिसंबर 2021 से किया जा रहा है। जिसमें 7 दिसंबर 2021 को हमीरपुर और चंबा जिलों के दिव्यांगों को सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।

8 दिसंबर 2021 को सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक उना जिला के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।

9 दिसंबर 2021को सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक कांगड़ा और उना जिलों के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।

10 दिसंबर 2021 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक इस संस्था द्वारा शेष रहा हुआ कार्य किया जाएगा।

तहसील वेलफेयर ऑफीसर कांगड़ा व नोडल ऑफिसर सुभाष चंद्र ने बताया कि यहां पहुंचने वाले दिव्यांगों को कांगड़ा से यात्री सदन तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। वाहन व्यवस्था के लिए विपिन कुमार मोबाइल नंबर 8988412274 व 8894651582 शुभम कुमार के साथ संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि पंचायतों को तहसील कल्याण अधिकारियों द्वारा इस कैंप के आयोजन की जानकारी दी गई है। किसके बारे में पंचायतों द्वारा लोगों तक इस कैंप के आयोजन के बारे सूचना दी जा रही है। कोई भी व्यक्ति इस कैंप के आयोजन से संबंधित जानकारी संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर भी ले सकता है।

एसडीम कांगड़ा ने जयपुर फुट संस्था तथा प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगों के जीवन को सरल बनाने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने प्रत्येक दिव्यांग से इस कैंप में आने की अपील की है।