जोगिंद्र सिंह की अगवाई में सीएम से मिले लगभग 400 गृह रक्षक

शैलेश शर्मा। चंबा

हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ प्रदेश के गृह रक्षक स्वयं सेवकों के लिए नीति बनाने के लिए जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पूरे प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 400 होमगार्ड जवान धर्मशाला पहुंचे। गृह रक्षक कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहडिया ने मुख्यमंत्री को गृह रक्षक स्वयं सेवकों के लिए ठोस नीति बनाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया व जोगिंद्र चौहडिया के द्वारा सौंपे गए प्रार्थना पत्र को अपने निजी सचिव को सौंपते हुए निर्देश दिया कि इस पत्र को बजट फाइल में लगाएं।

मुख्यमंत्री का प्रदेश के होमगार्ड जवानों से भेंट कराने का काम राकेश पठानिया वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश ने किया। इसके लिए प्रदेश के गृह रक्षक स्वयं सेवकों ने उन का आभार प्रकट किया। जिला कुल्लू व लाहौल स्पिति गृह रक्षक कल्याण संघ ने माननीय मुख्यमंत्री को कुल्लू टोपी में लाहौली फूल लगाकर पहनाया व वन मंत्री को पवित्र खतग पहना कर सम्मानित किया।

प्रदेश मुख्यमंत्री को अपना मांगपत्र सपने के बाद गृह रक्षक कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहडिया ने ख़ुशी जतलाते हुए कहा कि हमारी विशेषता एक ही मांग रही है, वह है स्थाई रोजगार का मिलना और ऐसी विषय को लेकर हमारे समूचे राज्य से आए करीब 400 जवान प्रदेश मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मिले।

उन्होंने बताया कि वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में हमारे होमगार्ड जवान का डेलिकेशन मुख्यमंत्री से मिल सका जिसके लिए उन्होंने वन मंत्री का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारी इस मांग को आगामी आने वाले बजट स्तर में रखने की बात की है और हमे पूरी उम्मीद है कि हमारे प्रदेश मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रीगण हमारी वर्षों से लंबित पड़ी स्थाई रोजगार की मांग को अवश्य स्वीकार करेंगे।