होम क्वारंटाइन नियम तोड़ने पर एफआईआर दर्ज

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
जिला मंडी के सुंदरनगर में होम क्वारंटाइन नियम की उल्लंघना, आंगन में आकर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं सुंदरनगर पुलिस थाना ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता चमन लाल पुत्र भगत राम निवासी अंबेडकर नगर,डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने पुलिस के बयान दर्ज करवाया है कि आरोपी मीना देवी, विजय पाल, संध्या देवी और अजय कुमार ने उसके आंंगन में आकर उसे गाली-गलौज देने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी मीना देवी, विजय पाल और संध्या को प्रशासन के दिशानिर्देशानुसार बाहरी राज्य से आने पर होम क्वारंटाईन में रहने के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने इन आदेशों की भी उल्लंघना की है।
वहीं सुंदरनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीत दंड संहिता की धारा 451, 188, 269, 270, 504, 506 और 34 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि सुंदरनगर थाना पुलिस द्वारा 4 आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता के आंगन में घुसकर गाली-गलौज,जान से मारने की धमकी देना और होम क्वारंटाइन के नियमों की उल्लंघना करने पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। गुरबचन सिंह ने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इंस्टीट्यूटनल व होम क्वारंटाईन नियमों की पालना करने की अपील भी की है।

Comments are closed.