व्हील चेयर भेंट कर दिखाई मानवता

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हाड़ा के अधरंग बीमारी से पीड़ित हरबंस लाल को एंजल्ज दिव्यांग आश्रम छत्र के संस्थापक नीरज शर्मा ने व्हील चेयर भेंट कर मानवता का परिचय दिया। व्हील चेयर भेंट करने उपरांत नीरज शर्मा ने बताया एक ही परिवार में जवान बेटी व उसके पिता काफी समय पूर्व से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

बताया उन्हें उस परिवार को स्थिति का जैसे ही पता चला सबसे पहले उन्होंने अधरंग से पीड़ित को व्हील चेयर देना ही बेहतर समझा। साथ ही बताया उन्होंने प्रभावित परिवार के लड़के की दसबीं से आगे की पढ़ाई करवाने का भी परिवार को आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रभावित परिवार ने व्हील चेयर दानकर्ता का आभार भी जताया।