गुजरात मे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से सैकडों लोगों की गई जान,कई हुए घायल

Hundreds of people lost their lives, many injured due to cable suspension bridge collapse in Gujarat
गुजरात मे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से सैकडों लोगों की गई जान,कई हुए घायल

डेस्क: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की फैमिली के 12 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कोई तैरकर बच आया तो किसी को वहां पर मौजूद लोगों ने बचाया। कुछ लोग एक शव को लिए भाग रहे थे।

हादसे के कारण नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग नदी में उतर गए। उन्होंने डूबे लोगों को नदी से बाहर निकाला और मेडिकल टीमों ने उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया। एक ऐसा भी वीडियो सामने आया है।

यह अस्पताल के अंदर जहां अफरा-तफरी का माहौल था। यहां हादसे में मरने वालों के शव और घायलों को लाया गया। हॉस्पिटल में पीड़ित लोगों के साथ-साथ भीड़ भी बढ़ गई थी। इसमें ज्यादातर पीड़ितों के परिजन थे, जो बदहवास दिख रहे थे।

यह भी पढे़ं : वाल्‍मीकि सभा ने किया मुनीष शर्मा को सम्मानित

इसमें बड़ी संख्या में लोग ब्रिज पर घूमते नजर आ रहे हैं। उनमें से कुछ लड़के मस्ती में पुल के केबल को पैर मारकर हिला रहे थे । बताया जा रहा है कि ये लड़के ब्रिज के कमजोर होने का मजाक बना रहे थे। इसके कुछ घंटों बाद ही ब्रिज टूट गया।

बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने से सस्पेंशन ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए थे। दिवाली की छुट्‌टी और रविवार होने के कारण भी भीड़ अधिक थी।

ब्रिज की क्षमता से अधिक लोगों को ब्रिज पर जाने से रोका क्यों नहीं गया। यह हादसे की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। ब्रिज ओवरलोड होने को ही हादसे का कारण बताया जा रहा है। इसी दौरान ये लोग ब्रिज को हिलाने के लिए मस्ती करने लगे।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।