वाल्‍मीकि सभा ने किया मुनीष शर्मा को सम्मानित

Valmiki Sabha honored Munish Sharma
वाल्मीकि सभा ने किया मनीष शर्मा को सम्मानित

कांगड़ा : वाल्‍मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा ने प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुनीष शर्मा को वाल्मीकि भगवान की प्रतिमा देखकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए वाल्‍मीकि सभा के अध्यक्ष किरण कुमार सिहोत्रा ने कहा वाल्‍मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष पर मुनीष शर्मा किन्ही कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे।

यह भी पढे़ं : बुजुर्ग एवं दिव्यांग घर से ही कर सकेंगे मतदान

इसी के चलते आज वाल्‍मीकि सभा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा किसी भी कार्य को अगर मुनीष शर्मा के समक्ष रखा जाता है तो वह तुरंत सभा की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने कहा कि मुनीष शर्मा द्वारा वार्ड नंबर-4 में काफी विकास करवाया गया है, जो कि आज तक कोई नहीं करवा पाया था।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।