बच्चो का डॉक्टर एक माह में नही आया तो होगा आंदोलन:अमित वर्मा

कांगड़ा अस्पताल में बच्चो के डॉक्टर ना होने से लोग हो रहे परेशान

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बच्चों के डॉक्टर की कमी के चलते माता पिता टांडा में धक्के खाने को मजबूर हो रहे है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।कांगड़ा विधानभा क्षेत्र के लोग कांगड़ा में डॉक्टर ना होने की वजह से टांडा जा रहे जहां उनका पूरा दिन लग रहा है। यह बात समाज सेवी अमित वर्मा ने कही।

उन्होंने कहा की कांगड़ा में सरकार जल्द बच्चों  के डॉक्टर की व्यवस्था करे अन्यथा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा सरकार ने अगर एक माह के भीतर कांगड़ा अस्पताल में बच्चो के डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की तो कांगड़ा की जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ेंः नर्सरी ए ने बम-बम भोले मस्ती में डोले पर वाहवाही लूटी

अमित वर्मा ने कहा की कांगड़ा में इतना बड़ा अस्पताल होने के बाद भी आज अस्पताल में ऑपरेशन तक नहीं हो रहे। आज के समय में कांगड़ा अस्पताल में सीधा टांडा के लिए रेफर कर दिया जाता है जिससे कांगड़ा की जनता को परेशानी होती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया की अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें