उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

धर्मशाला की इमानी फांउडेशन ने वीरवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर गरीब परिवारों को कंबल बांटे। इमानी फांउडेशन के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नेहरिया ने और उनकी टीम ने धर्मशाला के सराह गांव में 57 परिवारों को सर्दियों के मौसम का ध्यान में रखकर कंबल बांटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन और अन्य सदस्यों ने गांववासियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटा और लड्डू भी बांटे।

इस अवसर पर इमानी फांउडेशन के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नेहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस तरह से प्रदेश की कमान संभालने के बाद से ही हर वर्ग लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं को शुरू किया है, उससे हर वर्ग का विकास हुआ है। खासकर गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखूबी लाभ पंहुचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि कोविड काल के बावजूद जयराम ठाकुर ने रात दिन प्रदेश की जनता की सेवा की है।

प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, सतर्कता व बंदिशें जरूरी….

कोविड काल के चलते जहां हर क्षेत्र में काम धंधे ठप्प हो गए थे, उस दौरान भी आम लोगों की सहायता के लिए कई कदम सरकार क्षरा उठाए गए। उन्होंने कहा कि आज 57 परिवारों को कंबल बांटने के पीछे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जीवन के 57 वर्ष पूरे करना मुख्य उद्येश्य रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, उन्होंने कहा कि इमानी फांउडेशन आम लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। इस मौके पर इमानी फांउडेशन की ओर से सुदर्शन, संजय, रणजीत, संजीव, विकास, साहिल, रोहित व विशाल मौजूद रहे।