देश की एकता अखंडता संप्रभुता के लिए मर मिटने की शपथ के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

संजीव कुमार। गोहर

कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर उप मंडल गोहर में उप मंडल स्तर पर 75वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा पुर्ण ढंग मगर सादगी से मनाया गया। कोविड 19 के चलते 75 वहां स्वतंत्रता दिवस उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यलय गोहर में मनाया गया।एस डी एम गोहर रमण शर्मा ने तय समय पर राष्ट्रीय गौरव राष्ट्रीय ध्वज फहराया व पुलिस बल ने तिरंगे को सलामी दी।एस डी एम गोहर रमण शर्मा ने देश की एकता अखंडता संप्रभुता के लिए जान न्योछावर करने की शपथ दिलाई। रमन शर्मा ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे रानी लक्ष्मीबाई शहीद भगत सिंह सहित महान क्रांतिकारियों को नमन किया और आज के आत्मनिर्भर भारत की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसडीएम गोहर रमण शर्मा ने नशे के खिलाफ मुहीम से जुड़ने पर बल दिया और उपस्थित सभी लोगों ने नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ने की शपथग्रहण की। एसडीएम रमण शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बैला छपराहन की युवा खिलाड़ी भावना को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी नाचन तिरथ राज धिमान, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग नूर मोहम्मद तहसीलदार कृष्ण कुमार पुर्व प्रधान ग्राम पंचायत गोहर सरदार निर्मल सिंह प्रधान ग्राम पंचायत गोहर अमरा देवी रजिस्टर्ड व्यापार मंडल गोहर से महेश गुप्ता प्रधान ग्राम पंचायत बासा सहित कई अन्य गन्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली भावना को सम्मानित करते हुए एस डी एम रमण शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उपमंडलाधिकारी नागरिक गोहर रमण शर्मा। उपस्थिति लोगों को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करते हुए एस डी एम गोहर रमण सिंह।