इनरव्हील क्लब ने वितरित की सिलाई मशीनें

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील दिवस के उपलक्ष्य पर इनरव्हील क्लब कांगड़ा के सदस्यों द्वारा डोनेट ड्राइव अभियान चलाया गया, जिसके तहत गर्म कपड़े, जूते, स्टेशनरी तथा अन्य वस्तुएं एकत्रित की गईं। क्लब अध्यक्ष शीला राणा ने बताया कि अब यह सारी आवश्यक वस्तुएं गूंज स्वयं सेवी संस्था को भेजी जाएंगी, ताकि जरूरतमंद लोग इन चीजों का सही इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा साथ ही आज ही के दिन दो महिलाओं को सिलाई मशीनें भी भेंट की गईं।

अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए क्लब के सदस्य हमेशा अग्रसर रहेंगे तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। इस अभियान में क्लब के सभी सदस्यों ने अपनी भागीदारी दी तथा कहा कि इनरव्हील क्लब में हम सब एक टीम की भांति कार्य करते हैं। हमारा मकसद गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों की मदद करना है।