25 रूटों पर चलेंगी अंतर राज्य बसें

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

हिमाचल में आज से 25 रूटों पर अंतर राज्य बसों का चलना शुरू हो गया है। नवरात्रों से पहले राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को प्रदेश में आने वाले लोगों को नई सौगात दी है। आज सुबह हिमाचल से अन्य राज्यों में जाने वाली बसों का सफर शुरू हो गया है। वहीं, नालागढ़ जो हिमाचल का उद्योगिक क्षेत्र है, वहां से ऊना के लिए सुबह पहली बस 8:45 पर बाया पंजाब के भरतगढ़ व किरतपुर से होते हुए ऊना निकली है।

नालागढ़ की ही तरह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी लगभग 25 रूटों पर पंजाब, पठानकोट, लुधियाना व चंडीगढ़ इत्यादि के लिए बसें पहले चरण में आज चलाई गई है। जानकारी देते हुए नालागढ़ एचआरटीसी डिपू के आरएम जोगिंदर चौधरी ने बताया कि सवारियों के बैठने से पहले इन बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

यही नहीं सीटों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए एक सीट छोड़कर सवारियों को बैठना होगा और जिन सीटों पर सवारियों को नहीं बैठना उन पर कांटे के निशान लगाए गए हैं।ड्राइवर और कंडक्टर को हर तरहा की स्वस्त्य संबंधित हिदायतें दी गई हैं। नालागढ़ डिपू से 4 रूटों पर बस सेवा चलाई गई है।