चार वर्ष में जयराम सरकार ने फिजूलखर्ची के ताेड़े सारे रिकॉर्ड : हर्षवर्धन

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

कांग्रेस ने प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष के होने वाले आयोजन को प्रदेश के लोगों के साथ एक धोखा बताते हुए कहा है कि सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है, जिसका वह जश्न मना सकें। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हॉल ही में प्रदेश में हुए मंडी ससंदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद जनमत खो चुकी है और उसे अब सरकारी धन व मशीनरी के दुरुपयोग करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि एक तरफ प्रदेश में सरकार को अपने खर्चे चलाने के लिए ऋण की वेशाखियों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष में जयराम सरकार ने फिजूलखर्ची कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यह भी देखें : जनहित मुद्दों से जुड़ी समस्याओं को लेकर SDM से मिली मां ज्वाला जन कल्याण सभा…

हर्षवर्धन ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफ़ल साबित हुई है। प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद सरकार कर्मचारियों को लुभाने में लगी है। लोगों को अब बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। अपने चार वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने न तो कभी कर्मचारियों की ही कोई सुध ली न ही आम लोगों की। कोरोना काल मे लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, पर सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी। हर्षवर्धन ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा व्यवसाय पर्यटन और इससे जुड़े लोगों ट्रांसपोर्टरों तक कि इस सरकार ने कोई मदद नही की। केवल घोषणाएं कर उन्हें आंकड़े दिखा कर भर्मित किया गया।

आज दिन तक व्यवसायिक बैंकों के बढ़ते कर्ज के नीचे दबते रहे हैं। उन्हें कोई भी राहत न तो केंद्र सरकार ने ही दी और न ही प्रदेश सरकार ने। हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार को अपने चार साल के इस कुशासन पर प्रदेशवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसा है नहीं, अपने समारोह करने के लिये प्रदेश को कर्जों में डुबोया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार की फिजूलखर्ची के लिए उसे कभी माफ नही करेगी और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।