जन मानुष सेवा संगठन ने लोगों के लिए फ़्री आक्सीजन कंसीट्रैटर सुविधा की शुरू

भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने संस्था को भेंट किया आक्सीजन कंसीट्रैटर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा

जन मानुष सेवा संगठन कांगड़ा द्वारा आज क्षेत्र के लोगों के लिए फ़्री आक्सीजन कंसीट्रैटर सुविधा शुरू कर दी गई। सेवा का शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा व भाजपा नेता मुनीष शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष प. वेद प्रकाश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, नगर परिषद पार्षद अशोक शर्मा, समाजसेवक विनोद शर्मा व सत प्रकाश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।


इस माैके पर दो मशीनों का शुभारंभ किया गया जिसमें एक मशीन सस्थक द्वारा ली गई, जबकि एक मशीन लोगों की सेवा के लिए भाजपा नेता मुनीष शर्मा द्वारा दी गई। इस माैके पर एस डी एम कांगड़ा ने कहा कि इस संस्था ने जो कोरोना के समय दिन रात काम करके जहां सरकार व प्रशासन की मदद की है वहीं कोरोना की दूसरी लहर में लोगों के घर-घर जाकर उनकी जान बचाने के लिए आक्सीजन सिलेंडर दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह संस्था जिस क्षेत्र के अधिकारी को मिलती है कि उनका मानो सौभाग्य भी होता है।

इस माैके पर भाजपा नेता मुनीष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से इस संस्था के हर सदस्य ने कोरोना काल में काम किया है उसके लिए हम इनके आभारी है उन्होंने कहा कि पिछले दिनो संस्था के सदस्यों ने उनसे मांग की कि आक्सीजन कंसीट्रैटर की लोगों को आवश्यकता है तो मैंने इन्हें उसी समय यह मशीन देने का वायदा किया। उन्होंने कहां कि एेसी संस्था का हाैसला बढ़ाना हमारा कर्तव्य है ओर आने वाले दिनो में भी अगर इन्हें किसी चीज की जरूरत होगी तो हम उसे भी पूरा करेंगे।

इस मौका पर संस्था के महासचिव तिलक सोनी ने संस्था के आज दिन के कार्य का लेखा जोखा भी रखा ओर आए हुए अतिथियों का आभार जताया।