भाजपा के बागियों को मनाने शिमला पहुंचे जेपी नड्डा

JP Nadda reached Shimla to persuade the rebels of BJP
भाजपा के बागियों को मनाने शिमला पहुंचे जेपी नड्डा

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मचे चुनावी घमासान के बीच भाजपा रुठों को मनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। 29 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख है। तब तक भाजपा सभी बागियों को मनाने के प्रयास कर रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में डेरा डाले हुए हैं।

अपने गृह जिला बिलासपुर से जेपी नड्डा आज शिमला पहुंचे और यहां पर रुठों को मनाने की मुहिम तेज कर दी है। कुल्लू से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे महेश्वर सिंह को शिमला बुलाया गया जहां उनको मनाने की कोशिश जारी है। भाजपा के दो दर्जन सीटों पर बागी नेता खड़े हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसमें रूठे को मनाने की मुहिम भी जारी है। कई रुठों को मना लिया है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। क्योंकि 29 अक्टूबर के बाद हिमाचल में प्रधानमंत्री समेत कई बड़े भाजपा के दिग्गज प्रचार करने के लिए आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चुनावों में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

वहीं महेश्वर सिंह ने कहा की पहले उनको टिकट दिया गया और बाद में ये कह कर काट दिया कि उनके बेटे बंजार से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा की बेटा अलग रहता है व उनके वश में नही है। आजकल बच्चे किसके वश में होते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला बुलाया है इनका क्या प्रस्ताव है।

उसको सुनने के बाद कुल्लू की जनता के पास जायेंगे। जनता जो कहेगी उसी के आधार पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया जायेगा। B form का हवाला देते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि टिकट देकर वापिस लेना कहाँ तक तर्क संगत है।

भाजपा प्रदेश सुरेश कश्यप ने कहा कि रूठें हुए नेताओं को मना लिया जाएगा। पार्टी में लोकतंत्र हैं सभी को टिकट मांगने का अधिकार हैं। महेश्वर सिंह पार्टी के कदावर नेता हैं। उन्हें मना लिया जाएगा। 29 को नामांकन वापसी के बाद जो भी प्रत्याशी उसके समर्थन में है। सभी एकजुट होकर चुनावी रण में उतरेंगे।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।