डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने लोकसभा सांसद बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने हिमाचल की मंडी सीट को पहली पसंद बताया।
यह खबर पढ़ेंः पेपर लीक मामले में गिनीज बुक रिकॉर्ड में लिखा जाएगा जयराम का नाम: कौल सिंह ठाकुर
साथ ही कहा कि अगर हिमाचल के लोग और भाजपा चाहे तो जनसेवा के लिए वो अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। कंगना ने ये बातें एक मीडिया ग्रुप के इवेंट में कही।
कंगना के चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगर वे पार्टी में शामिल होना चाहती हैं, तो उनका स्वागत है। उनकी जिम्मेदारी पार्टी तय करेगी।