तकीपुर कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाओं काे मिली मंजूरी : भाजपा

नेताओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के रानीताल में जल शक्ति विभाग का सबडिवीजन तथा उसी सब डिवीजन के अंतर्गत ठाकुरद्वारा में जल शक्ति विभाग का कनिष्ठ अभियंता कार्यालय व अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ करने की कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू , पूर्व विधायक संजय चौधरी सहित भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा आए थे, तो उन्होंने इन मांगों को उनके सम्मुख रखा था और आज कैबिनेट में इन मांगों को स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट में सरकार ने जो भी फैसले लिए हैं वह जनता के हित में लिए हैं और कैबिनेट में सभी वर्गों का खयाल रखा गया है, जिसकाे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।