कांगड़ा: भाजपा त्रिदेव ने प्रधानमंत्री मादी की रैली के लिए बनाई रणनीति

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भाजपा कांगड़ा मंडल के जोन रानीताल की बैठक दौलतपुर आयोजित हुई। जिसमें रानीताल, दौलतपुर, जलडी, तकिपुर, रजियानाए गालियां व टल्ला पंचयतों के त्रिदेव शामिल हुए। बैठक में सभी भाजपा सदस्य ने एक दूसरे को भाजपा सरकार के प्रदेश में चार साल पूरा होने और प्रदेश में विकास के नए आयामों को स्थापित करने के लिए बधााई दी। उन्होने ने डबल इंजन की सरकार के सफल करार बताते हुए कहा की की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार ने अपले कार्यकाल में हर वर्ग का ख्याल रखा है।

जिसके चलते अगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार प्रदेश में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। साथ ही बैठक में 27 दिसंबर को होने वाली मंडी में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठके में सभी भाजपा सदस्य ने लोगों की उपस्थिति को लेकर अपने-अपने सुक्षाव दिए। और अंत में यह निर्णय लिया गया की प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 कार्यकर्ता रैली शामिल होंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक संजय चौधरी और जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, देवी लाल, राजे स्याल के सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।