कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का काम सब से शानदार : डॉ. राजीव बिंदल

कोरोना महामारी के बचाव को लेकर पार्टी द्वारा दिए पांच मंत्रों के अमल में कांगड़ा-चंबा आगे

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा- चंबा लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कल 7 मई शाम 7:30 बजे संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से पार्टी के प्रदेश डॉ. अध्यक्ष राजीव बिंदल का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दिए पांच बिंदुओ (फेस कवर, भोजन पैकेट ,राशन किट, सीएम फंड ,पीएम केयर्स व आरोग्य सेतु) पर शानदार काम के लिए बधाई देते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का संदर्भ देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना से प्रखरता से लड़ाई लड़ रहा है। अभी तक देश में 10 लाख टेस्ट किए गए हैं जो विश्व में पांचवें स्थान पर है। कुल टेस्टों से देश में केवल 4% ही पॉजिटिव आए हैं। देश में वर्तमान में प्रतिदिन 75,000 टेस्टिंग की जा रही हैं ,जो शनिवार से प्रतिदिन 1,00,000 होने की संभावना है। देश में पीपीई किटस ,मास्क के विषय में अगर देखें तो देश में 126 कंपनियां पीपीई किट्स ,मास्क बना रही हैं। आज देश में प्रतिदिन 2,00,000 पीपीटी 4.5 लाख मास्क बनाए जा रहे हैं।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विश्व भर में गंभीर रूप से संक्रमित कोरोना संक्रमितो में 0.32% ही भारत में हैं ,इसके अनुसार भारत में लगभग 100 संक्रमित ही गंभीर हैं व वेंटिलेटर पर हैं । डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पिछले दो महीनों में 4,58,510 फूड पैकेट्स, 99,334 राशन किट ,17 लाख से अधिक मास्क स्वयं बनाकर व लोगों में वितरित किए हैं। पीएम केयर्स में 1 करोड़ 81 लाख 60,191 रुपए तथा सी एम कोविड- 19 फंड में 7 करोड़ 33 लाख 25,451 रुपए का योगदान किया गया है। आरोग्य सेतु एप लाखों लोगों द्वारा हिमाचल में डाउनलोड की गई जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि भा जपा आगे आने वाले समय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए पन्ना प्रमुखों व महत्वपूर्ण लोगों से संबंध स्थापित करेगी वह कोरोना से चल रहे संघर्ष में सरकार की मदद करने के लिए अपील करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि जयराम सरकार ने बड़ी सूझबूझ से कोरोना को हिमाचल प्रदेश में फैलने से रोका है ,साथ ही बाहर फंसे अपने लोगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण स्वास्थ्य जांच के बाद घर वापस लाने में भी कामयाबी हासिल की है। 28 दिन के होम करंटटाइन मैं रख कर कोरोना को फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. बिंदल ने बताया की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी उन सभी अभावग्रस्त लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और विशेष रूप से कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की आईटी टीम को विशेष बधाई दी जिनके प्रयासों से घर में ही रहकर पार्टी के कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर पाए हैं। वह लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर व कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के पालक उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने भी संबोधित किया।

प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा कांगडा-चंबा संसदीय क्षेत्र की वीडियो कान्फ्रेस द्वारा आयोजित बैठक में पहली बार शिरकत करने पर स्वागत करते हुए कहा कि रिकार्ड समय में संसदीय क्षेत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 170 बैठकें करके सक्रियता व एकजुटता का परिचय दिया है। कपूर ने मई माह में पार्टी द्वारा निधारित कार्यक्रमों के क्रियांवन को लेकर भी विस्तार पूर्वक रिर्पोट प्रस्तुत की साथ ही डॉ. राजीव बिंदल का सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन व मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया। बैठक में सांसद इंदु गोस्वामी, किशन कपूर, सभी विधायक व 2017 के प्रत्याशियों समेत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, वीरेंद्र चौधरी, जय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा के अलावा सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष ,जिला प्रभारी, आई टी संयोजक मनोज रतन व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।