किसानों-बागवानों काे सरकार देगी आर्थिक सहायता : नेहरिया

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नेहरिया ने कांगड़ा की किसानों औऱ बागवानों की आवाज को बुलंद किया। ज्वालाजी के विधायक रमेश धवाला के प्रस्ताव पर विधायक विशाल नेहरिया ने जहां धर्मशाला में कृषि अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। वहीं, कांगड़ा के किसानों और बागवानों को कृषि के क्षेत्र में सरकारी सहायता कर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने की बात कही।

विधायक ने कहा कि निचले क्षेत्र में आम, लीची और संतरे की फसल होती है, लेकिन इस कार्य के साथ जुड़े बागवानों को प्रोत्साहन के लिए कोई उपयुक्त नीति नहीं बनाई है, जिससे आज दिन तक इन बागवानों को सरकार की तरफ से सहायता ना के बराबर मिली है। इसलिए इन बागवानों के लिए सरकार को पुख्ता कदम उठाने चाहिए। आज पहली बार निचले क्षेत्र के किसानों और बागवानों को आवाज को किसी नेता ने विधानसभा मे पुख्ता तरीके से उठाया है।