BREAKING : कांगड़ा पुलिस ने पकड़ी चरस की बड़ी खेप…! तीन गिरफ्तार

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा पुलिस ने नशा करबारियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में आज कांगड़ा पुलिस की टीम ने चरस तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा कारबारियों के कब्जे से 1.945 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि इन तीन व्यक्तियों की पहचान सुखराम 46 वर्ष, पद्दर, मंडी, विशन दास, 46 वर्ष पद्दर, मंडी, और शुभकरण, 24, रोमपा ज्वाली कांगड़ा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि विशन दास और सुखराम पद्दर से चरस लेकर आए और उसे शुंभकर को बेचने वाले थे जिसने आगे उसे ज्वाली और अन्य स्थानों पर कई लोगों को बेचा होगा।

 

उन्होंने बताया कि उनके प्रयास तब बेकार हो गए जब कांगड़ा पुलिस ने अपनी टीम के साथ कच्छियारी पेट्रोल पंप के पास तीनों को रोक लिया। उन्होंने बताया कि यह पिछले कई वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी पकड़ है। उन्होंने बताया कि इन सभी को एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माता घर में बनी चरस को पहले खरीदार को लगभग 50 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचता है।

 

यह खरीदी गई चरस फिर छोटी मात्रा में बेची जाती है और बाजार में इसकी कुल कीमत लगभग 3 से 4 लाख है। आज ये चरस को बैचने की फिराक में था, लेकिन कांगड़ा पुलिस इसे चरस बेचने से पहले बड़ी करवाई करते हुए धरदबोचा। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामलदर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर आपके आस-पास कोई भी व्यक्ति आपको अवैध गतिविधियां करते दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें