- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

सबसे ऊंची चोटी माउंट एलप्स को फतेह कर चुकी है कांगड़ा की यह बेटी

Must read

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

देवभूमि हिमाचल की बेटियों ने बड़े-बड़े कारनामे करने में सबको मात दी है, ऐसा ही एक विश्व स्तरीय कारनामा हिमाचल के जिला कांगड़ा की बेटी आकृति ने किया था। भारत की पहली ऐसी बेटी, जिन्होंने 20 वर्ष की उम्र में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलप्स को फतेह किया था। कांगड़ा जिला के सुलियाली गांव की रहने वाली आकृति ने 2012 में उत्तराखंड के नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनीअरिंग से पर्वारोहण की ट्रेनिंग ली थी, उस समय आकृति ने गंगोत्री पीक की चढ़ाई पूरी की, जिसकी ऊंचाई 16 हजार फीट थी।

एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  

http://eepurl.com/g0Ryzj

आकृति अब तक दुनिया के 7 चोटियों पर कामयाबी से झंडे गाड़ चुकी हैं। आकृति ने बताया कि उसने साल 2014 में माउंट एलब्रस पीक पर जाने का तय किया था। इसकी ऊंचाई 18,510 फीट थी। आकृति का नाम उस चोटी को फतेह करने के कारण लिमका बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। आकृति को प्राइड ऑफ हिमाचल के अवार्ड से भी नवाजा गया है। अब कोरोना संकट के चलते कोरोना वारियर्स के लिए उसने एक गाना बनाया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने पुलिस व डॉक्टर्स के लिए संदेश दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: