गरीब लड़की की शादी की मदद के लिए आगे आईं करणी सेना

अंकित वालिया। कांगड़ा

करणी सेना जिला कांगड़ा की और से गुरुबार को नगरोटा सूरिया तहसील ज्वाली अंतर्गत आने वाले एक बीपीएल परिवार की एक लड़की जिसकी शादी 2 दिन बाद है को 7100 रुपए नगद और धाम का पूरा सामान दिया गया। करणी सेना युवा शक्ति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चंवा प्रभारी विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि हमारे जिला कांगड़ा के आईटी संयोजक अनीश सैनी को जब पता चला कि एक गरीब परिवार को मदद की जरूरत है।

तब उन्होंने यह बात करणी सेना के कांगड़ा के जिलाध्यक्ष आशुतोष चौधरी से चर्चा की और उस परिवार से संपर्क किया गया और उनसे बात कर के इस बात की पुष्टी की ओर फिर देर ना करते हुए अपने सभी करणी सेना कांगड़ा के सदस्यों के साथ इस बारे में बातचीत की कि तुरंत ही उनके लिए यह सारा प्रावधान किया गया। करणी सेना कांगड़ा के सभी सदस्यों की मदद से उस परिवार को 7100 रुपए नगद ओर धाम का पूरा सामान ओर 50 किलो चावल दे कर उस बहन कि शादी मै मदद की गई लड़की के पिता दिहाड़ी लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। जिला कांगड़ा अध्यक्ष आशुतोष चौधरी ने समस्त करणी सेना कांगड़ा के सदस्यों का मदद करने पर बहुत धन्यवाद किया।

Comments are closed.