कश्यप ने गिनवाई प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सुरेंदर जम्वाल। बिलासपुर

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा के कार्यकताओं को एक दिवसीय अभ्यास शिविर में टिप्स देने के प्रति बिलासपुर पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। सुरेश कश्यप ने मीडिया के समक्ष भाजपा प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इसके अलावा भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान कर 2022 में मिशन रिपीट का भी ऐलान किया ।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की योजनाओं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने के प्रति विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेंद्र गर्ग , भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ,विधायक सुभाष ठाकुर , जे आर कटवाल ,भाजपा के विस्तारक उपस्थित रहे।