कृषि सुधार विधेयक पर किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस: कश्यप

उज्जवल हिमाचल। शिमला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि कृषि सुधार विधेयक पर कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही हैं। इन विधेयकों से किसानों की दशा व दिशा बदलने वाली है। 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य है। किसान समृद्धि योजना सहित किसानों के हित मे केंद्र ने कई कदम उठाए है। बिचोलिए फसल के लाभ का हिस्सा हड़प जाते थे जिस पर अब निकेल कस दी गई है।

कोरोना काल में विपक्ष ने ड्राइंग रूम में बैठकर की बयानबाजी

न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त नही किया गया है। कृषि मण्डिया भी यथावत जारी रहेगी। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग में किसान और खरीददार के बीच करार फसल की बजायी के समय होगा। ये करार फसल का होगा और किसान ही भूमि का स्वामी होगा। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन था। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी के सपने को पूरा किया। इस टनल से बनने पर्यटन को बढ़वा मिलेगा तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से टनल महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय कांग्रेस के नेता ड्राइंग रूम में बैठ कर बयानबाजी करते रहे। कांग्रेस को सकारात्मक विपक्ष के रूप में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े पर भी नहीं है और वे इसी तरह गुमराह करते रहे तो नामोनिशान मिट जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री रामविलास के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।