किसान मोर्चा नालागढ़ ने कामकाजी बैठक का किया आयोजन

केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी

उज्ज्वल हिमाचल। नालागढ़
नालागढ़ के दत्तोवाल में स्थित भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा नालागढ़ द्वारा एक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा गंगा राम चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को जुट जाने के लिए कहा और मोदी की किसान कल्याण योजनाओं को सभी किसानों को बताने के लिए और लोकसभा में भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करने के लिए सभी किसान मोर्चे के पदाधिकारियों को कहा। ताकि केंद्र में फिर से भाजपा को सरकार प्रचंड बहुमत से बने।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव देष्टा, जिला अध्यक्ष तीर्था नंद, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य दविंद्र ठाकुर कूनपुरी, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष मनोहर राणा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता किसान मोर्चा संजीव शर्मा, मंडल विस्तारक रूपिंदर ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी संजीव राणा, किसान मोर्चा महामंत्री लव राणा ,कार्यालय सचिव देसराज उपस्थित रहे।
संवाददाताः सुरेंद्र सिंह सोनी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...