कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी का विस्तार न के बराबर : कृपाल परमार

 अरुण पठानिया। रैहन

भाजपा मंडल फतेहपुर की ओर से भलेटा मे ई- विस्तारक सम्मान समारोह का अयोजन मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने विशेष मुख्य अतिथि के रुप मे शिरकत की, जबकि ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी, जिला महामंत्री डाक्टर सतीश शर्मा, भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज कालू भी विशेष रुप मौजूद रहे ।

भलेटा मे ई- विस्तारक सम्मान समारोह में नवाजे कार्यकर्ता

कार्यक्रम मे शत-प्रतिशत कार्य करने पर ई- विस्तारकों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर परमार ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी का विस्तार न के बराबर होता है। युवा व कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी हमेशा खोखली रहती है। उन्हें खुशी है की विस्तारकों को जिम्मेदारी दी गई थी उसे बखूबी से निभाते हुए शत-प्रतिशत पूरा किया है। आज मेहनती युवा टीम को सम्मानित कर मैं अपने आप पर गर्व महसूस कर रहा हूं। इस मौके पर युवा मोर्चा फतेहपुर के अध्यक्ष हरप्रित सिंधु, मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, महामंत्री कुलदीप डोगरा, उपाध्यक्ष टींकू, प्रधान-उपाध्यक्ष सुरजीत खट्टा, बीना देवी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पठानिया, युवा मोर्चा के महामंत्री प्यार चंद आदि मौजूद रहे ।