नगर निगम चुनाव में साफ छवि के प्रत्याशी को ही टिकट: राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले, 21 को पार्टी जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पर्ववेक्षको की नियुक्ति की गई है। चुनाव के लिए भारी संख्या में आवेदन आए हैं। पार्टी में चुनाव को लेकर जोश है। उन्होंने कहा कि 19 मार्च तक पर्वेक्षक अपनी रिपोर्ट रखेंगे। इसके बाद 21 तारीख को कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। 22 को अनुशासन समिति की बैठक होगी। जिताऊ व अच्छी छवि के प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी नगर निगम के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

फर्जी मतदाता बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चारों नगर निगम क्षेत्रों में कोरी घोषणाएं कर रहे है पर। जनता इनकी कारगुजारी जान चुकी है। चारों निगमो में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियो के खिलाफ लोगों में रोष है। महंगाई से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। डिपो में मिलने वाला राशन महंगा हो गया है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस के समय मे शुरू की गई योजनाएं भी अधर में लटक गई हैं। सरकार बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में असफल रही है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस चारों निगमो के लिए दृष्टि पत्र निकालेगी।

सुरेश भारद्वाज की टिप्पणी पर यह कहा

सुरेश भारद्वाज का मोदी को शिव से तुलना पर राठौर ने कहा कि पहले इनकी सरकार राम के नाम पर सत्ता में आती है। अब बीजेपी एक दूसरे में भगवान देखकर जनता को असल मुद्दों से भटका रही है। जिसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।