कुलदीप शर्मा को बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता की सौंपी जिम्मेवारी

उज्ज्वल हिमाचल। नगरोटा बगवां

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र तहसील बड़ोह से भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा जोकि पूर्व मे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंच के प्रदेश अध्यक्ष, नगरोटा भाजपा मंडल के महामंत्री और जिला कांगड़ा भाजपा जिला सचिव कि भी जिम्मेवारी पर भी रह चुके हैं। इस बार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने कुलदीप शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कि प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी सोपी। कुलदीप शर्मा ने कहा जो उन्हें प्रदेश नेतृत्व ने जिम्मेवारी दी है।

यह भी पढ़ेंः किरतपुर.नेरचौक फोरलेन के लिए टनलों का टेंडर जल्द होंगे जारी

वे उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और किसान मोर्चा में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल से भारतीय जनता पार्टी चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। कुलदीप शर्मा कों दायित्व मिलने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो रिपोर्ट नगरोटा बगवां

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें