एक इंच आगे बढ़ाना तो दूर…! पुरानी रेलवे लाइन की मुरम्मत भी नहीं कर पाई भाजपा सरकार

कहा-प्रदेश में होती रेलवे कनेक्टिविटी तो मिल पानी सस्ती सामग्री

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजेश शर्मा ने केंद्र की सत्ता में आसीन भाजपा पर बड़ा हमला किया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के समय से बने पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को भाजपा एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा पाई है। केंद्र और राज्य में डवल इंजन सरकार के दावे करने वाली भाजपा रेलवे लाइन को आगे बढ़ाना तो दूर पुरानी रेलवे लाइन की मुरम्मत भी नहीं करवा पाई है। जिसके चलते कनेक्टिविटी की दृष्टि से कांगड़ा चंबा और मंडी सहित आसपास के जिले पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे कनेक्टिविटी होती तो प्रदेश में आसानी से खाद्य पदार्थ व अन्य सामग्री पहुंच पाती और महंगाई भी कम होती। लोगों को सस्ती दरों पर सामग्री मिल पाती।

भाजपा दावे तो बड़े-बड़े करती पर धरातल पर धरातल पर नहीं आते नजर

राजेश शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को जमीन दिखाएगी। भाजपा के नेता दावे तो बड़े-बड़े करते हैं पर धरातल पर कुछ नहीं दिखाई देता है। कांगड़ा से लोकसभा व राज्यसभा में दो-दो सांसद होने के बावजूद केंद्र से कांगड़ा चंबा को कुछ नहीं मिल पाया है। डॉ. शर्मा ने प्रदेश सरकार की सरकार गांव की और योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार गांव गांव में जाकर लोगों की समस्याओं का निवारण रही है।

भाजपा राम मंदिर पर भी कर रही राजनीति 

जिससे लोगों को घर द्वार पर न्याय मिल पाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का ऐलान कर काम शुरु कर दिया है। जिसके जल्द ही धरातल पर परिणाम नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर पर भी राजनीति कर रही है। जबकि प्रभु राम तो सबके हैं और कांग्रेस सभी देवी देवताओं का सम्मान करती है। शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जी के साथ प्रभु राम की प्रतिमा लगाने के मुख्यमंत्री के निर्णय का भी शर्मा ने स्वागत किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें