लेखराज ठाकुर सर्वकल्याणकारी संस्था के हमीरपुर जिलाध्यक्ष हुए नियुक्त

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने 18 सदस्यीय कमेटी का किया गठन

उज्जवल हिमाचल। सुजानपुर
सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने संस्था की हमीरपुर जिला की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है। इस कड़ी में लेखराज ठाकुर को सर्वकल्याणकारी संस्था, हमीरपुर जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं निशा कुमारी को सचिव नियुक्त किया गया है जबकि रजनीश चौहान को ज़िला महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संजीव कुमार कंवर व सीमा सरोच को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जबकि प्रवीण कुमार व महेश गुप्ता को जिला महासचिव बनाया गया। वहीं अनु देवी, मनोज व सुमन कुमारी को जिला सचिव बनाया गया। वहीं देवराज वर्मा को सर्वकल्याणकारी संस्था का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया और रजत ठाकुर को ब्लॉक युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा ममता देवी को ब्लॉक महिला विंग का अध्यक्ष तथा आरती डोगरा, लता देवी व मीना देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सरोज कुमारी, नेहा कुमारी को महासचिव नियुक्त किया गया।