स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर महिला कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि

एसके शर्मा। हमीरपुर

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती शुक्रवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरोह में सुरेश पटियाल, अध्यक्ष बीसीसी हमीरपुर की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर अनीता वर्मा पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवम पूर्व विधायक विशेष रूप से उपस्थित हुई। राजीव गांधी जी की यादगार में सिविल डिस्पेंसरी, अमरोह के प्रांगण में वृक्ष रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचलः कूड़ा कर्कट प्लांट को लेकर विधायिका का घेराव

अनीता वर्मा, सुरेश पटियाल, स्नेहलता, प्रधान, ग्राम पंचायत अमरोह, अंजना कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत सासन, मनोहर लाल कानूनगो, राजेश चौधरी, मोहिंदर सिंह, पुरषोत्तम गुलेरिया, अश्वनी कुमार, पूर्व बीडीसी, मान चंद राणा अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग (ब्लॉक हमीरपुर), कर्म चंद अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस संगठन (ब्लॉक हमीरपुर), पुरषोत्तम शर्मा नाल्टी, बांका राम, रमेश कुमार वार्ड पंच, कांशी राम, जगदीश चंद, दलीप सिंह, सुरेंदर कुमार, देश राज, राजेश कुमार, विनोद कुमार, बंसी राम, सन्नी खान व रोहित दड़ोच सहित अन्य ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

अनीता वर्मा व सुरेश पटियाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए राजीव गांधी द्वारा देश के प्रति की गई सेवाओं मुख्यत पंचायती राज के सुदृढ़ीकरण, प्रद्योगिकी संचार क्रांति व 18 वर्ष की आयु वाले नौजवानों को मताधिकार का अधिकार देने, महिलाओं को पंचायतों में उचित भागेदारी दिलाने बारे प्रकाश डाला।

उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस व अन्य रोज़मर्रा की वस्तुओं में हुई अत्यधिक वृद्धि के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया तथा रोष व्यक्त किया। इसके साथ ही उक्त नेताओं ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेने की मांग की। उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया गया कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि स्व. राजीव गांधी का अतुल्य भारत का सपना साकार हो सके।