मंडी कांग्रेस ने भी किया राजीव को याद, अर्पित श्रद्धासुमन

उमेश भारद्वाज। मंडी

भारत रतन राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुक्रवार को गांधी भवन मंडी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने की। इस बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने बतौल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की औल सर्वप्रथम राजीव गांधी के चित्र पर फूल माला भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला। ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि भारतवर्ष को सूचना प्रौद्योगिक के क्षेत्र में 21वीं शताब्दी में ले जाने की पहल राजीव गांधी के की थी।

युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार, महिलाओं को पंचायती राज व शहरी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया तथा वित्तीय वह प्रशासनिक अधिकार देकर सुदृढ़ किया है। राजीव गांधी एक मिलनसार मृदुभाषी एवं अनुशासित व्यक्ति थे। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आज राजीव गांधी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके सिद्धांत व नीतियां हमारे बीच में कायम है। हम सभी उनके उदारवादी नीतियों के लिए सदैव याद रखेंगे, तदुपरांत ओम प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में कुष्ठ रोगियों में फल बांटे।

इस अवसर पर चेतराम ठाकुर प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारिणी अध्यक्ष यदुपति, ओम प्रकाश ठाकुर, तरुण ठाकुर, प्रवीण शर्मा, विकास शर्मा, राजीव शर्मा, राजेंद्र मोहन, अल्कानंदा, योगराज, लाभ सिंह, योगेश सैनी, राजीव शर्मा, शिवा ठाकुर, नविन कुमार,
संजय कुमार, दिनेश पटियाल, हामित जंवाल, योगेश पटियाल व प्रवीण ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।