कांगड़ा में पहली बार ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का मनकोटिया ने किया शुभारंभ

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा शहर में (मंगलवार) काे ब्लॉक कांग्रेस का कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस कार्यालय का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह मनकाेटिया की माता जी  ने किया। इस माैके पर सबसे पहले दीप प्रज्जवलित किया और वहां पहुंचे कांग्रेस के सदस्याें का आभार व धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ेंः पानी के मेन टैंक का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनकोटिया ने किया निरीक्षण

इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि कांगड़ा में पहली बार कांग्रेस का कार्यालय खाेला गया है, ताकि यहां पर आकर लाेग अपनी समस्याओं काे सीधा सरकार तक पहुंचा सके। उन्हाेंने कहा कि इस अवसर पर नए सदस्याें काे कांग्रेस के साथ जाेड़ा गया है। उन्हाेंने कहा कि नए दाे सदस्य कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्हें अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस का पटका पहना कांग्रेस में शामिल किया। इस शुभारंभ के माैके पर ब्लॉक कांग्रेस के कई पदाधिकारी और सदस्य माैजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें