फंदे पर झूली विवाहिता, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप

उज्ज्वल हिमाचल। शाहपुर
शाहपुर के ग्राम पंचायत नेरटी में नितिका उम्र 22 वर्षीय ने शुक्रवार सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन मोके पर पोस्टमार्टम हेतु टीएमसी ले गए थे। मृतका के परिजनों ने बताया कि नितिका की शादी तीन साल पहले रॉकी पुत्र जगदीश चंद, निवासी गांव व डाकघर नेरटी तहसील शाहपुर से हुई थी। शादी के करीब एक साल के बाद ही रॉकी व नितिका की सास ओम प्यारी पत्नी जगदीश चंद छोटी-छोटी बातों को लेकर और मानसिक रूप से परेशान करते थे।

यह भी पढ़ें : आधुनिक कृषि तकनीक से किसानों की आय को बढ़ाने पर जोर: डाक्टर डी.के.वत्स

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस सबके चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी शाहपुर कुलदीप चंद ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका अपने पीछे दो साल के बच्चे को छोड़ गई है। पुलिस ने मृतका के पति ओर उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मृतका का टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव दोपहर के समय उसके ससुराल नेरटी गांव में लाया गया, लेकिन मायके पक्ष के लोग मृतका का अंतिम संस्कार आंगन में करने को ही अड़े हुए थे। जहां पर मृतका निकिता के मायके पक्ष के लगभग 50-60 लोग भी आए हुए थे। एसएचओ शाहपुर व पुलिस के अन्य सदस्यों द्वारा मायके पक्ष के लोगों को समझाया गया। देर शाम पांच बजे मृतका का अंतिम संस्कार पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्वक नेरटी गांव के श्मशानघाट में किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट  शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें