सोशल मीडिया पर छाया बिलासपुर का युवक

युवक निकला बॉलीवुड सेलिब्रिटी मार्शल आर्ट ट्रेनर

सुरेंद्र जम्वाल। बिलासपुर

युवक द्वारा बिलासपुर के कोठीपुल पर हैंडवाक हैरतंगेज कारनामे के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस विषय की जानकारी मिलते ही न्यूज मीडिया टीम ने अनोखे करतव दिखाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी जिसके चलते मीडिया ने टीम युवक के साथ सम्पर्क साधने में सफल रही। जब युवक से मीडिया टीम ने सम्पर्क साधा तो युवक बॉलीवुड सेलिब्रिटी मार्शल आर्ट ट्रेनर निकला । युवक ने बताया उसका नाम मनीष ठाकुर है। वह जिला बिलासपुर के मझासू गाँव का रहने वाला है। वह एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता रत्तन सिंह ठाकुर एलआईसी में एजेंट का काम करते हैं जबकि उसकी मां गृहणी महिला है। मनीष ठाकुर ने उसका बचपन से ही मार्शल आर्ट सीखना सपना था लेकिन इस प्रकार की हिमचाल प्रदेश में सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। जिसके चलते उसने चंडीगड़ में स्थित एक संस्थान में प्रवेश लिया लेकिन अधिक फीस चार्ज करने के चलते निर्धनता आड़े आई। धनाभाव के चलते उसे वो संस्थान छोड़ना पड़ा। लेकिन मनीष ठाकुर का कहना है उसने इतने बुरे दिन देखने के उपरांत भी हिम्मत नहीं हारी।

चंडीगड़ छोड़कर वह फिल्म नगरी मुंबई पहुंच गया। कुछ दिन उसने निजी कम्पनी में काम किया लेकिन मार्शल आर्ट के अभ्यास में बाधा आने नहीं दी। कुछ धन अर्जित किया। उसके उपरांत मुंबई में फिर एक मार्शल आर्ट संस्थान में प्रवेश लिया। जहां पर उसने मार्शल आर्ट की पूर्ण शिक्षा ग्रहण की। मार्शल आर्ट में दक्षता के कारण उसकी जान -पहचान अभिनेता टाईगर श्रॉफ से हुई। अभिनेता टाईगर श्रॉफ की मार्शल आर्ट की अकादमी में उसके साथ भी प्रशिक्षण प्राप्त कर मार्शल आर्ट का कड़ा अभ्यास किया। इस दौरान मैटीरियल मार्शल आर्ट के जाने -माने कोच शिफूजी शौर्य भारद्वाज के सम्पर्क में आए। जिन्होंने ने उन्हें मार्शल आर्ट की बारीकियां सिखाई।

डीएवी कॉलेज बनीखेत में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

जिसके परिणाम स्वरूप मनीष ठाकुर ने मैट्रियल मार्शल आर्ट कोच के रूप में अपनी सेवाएं मुंबई में देनी आरम्भ कर दीं। मनीष ठाकुर के अनुसार बॉलीबुड के अलावा पंजाब के कलाकारों के साथ उसका मार्शल आर्ट सीखने के प्रति एग्रीमेंट हुए हैं। लम्बे अर्से के उपरान्त कुछ माह पूर्व वह मुंबई से अपने परिजनों से मिलने घर आया था। कोविड19 महामारी के चलते लॉक डाउन की स्थिति में उसे घर रुकना पड़ा। उसने इस दौरान भी अपने लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ा। कुछ बॉलीबुड सेलिब्रटीज को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ऑन लाइन क्लास लगकर देनी आरम्भ कर दी है । इसके अलावा युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाव के प्रति बिलासपुर के समीप ही लखनपुर में मार्शल आर्ट की क्लास आरम्भ कर दी। मनीष ठाकुर का कहना है युवा वर्ग किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहें लेकिन सभी के लिए फिटनेस का होना आवश्यक है। मनीष ठाकुर का कहना है कि शीघ्र ही वह प्रदेश की प्रतिभाओं को मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण के प्रति सुविधा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से अपने गांव मझासू में मैटीरियल मार्शल आर्ट की अकादमी की स्थापना करेंगे। उनका कहना है कोविड19 महामारी के शांत होने पर वह पुनः मुंबई में अपने मिशन पर लौट जाएंगें।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

मनीष ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ा अभ्यास करवाने के प्रति अपने मार्शल आर्ट के गुरु शिफूजी शौर्य भारद्वाज और अपने पग -पग पर उसका हौंसला बढ़ाने एवं मार्गदर्शन के प्रति अपने माता -पिता को दिया है।