जमानाबाद पंचायत में रोपे औषधीय पौधे, प्रतिनिधियों ने किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पर्यावरण संरक्षण में प्रदेश की पंचायतें अहम भूमिका निभा रहीं हैं। प्रदेश में 72वें वन महोत्सव अभियान का आगाज हो जिसके तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत कांगड़ा विकासखंड के तहत जमानाबाद पंचायत में पौधा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में बीडीसी अध्यक्षा बबीता , उपप्रधान अशोक ( जांभा), वॉर्ड पंच मीना, सुमन कांता, सुषमा, कुल प्रकाश एवम स्थानीय लोगों  ने बढ़ चढक़र पौधे रोपे। इस दौरान 100 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। वहीं  पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी व बीडीसी अध्यक्षा बबीता ने कहा कि उजड़ते जंगलों और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण उत्पन्न हो रहीं समस्याओं को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही पौधारोपण अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पंचायत मे 200से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।