दीपावली के उपलक्ष्य पर मेहंदी और डांस प्रतियोगिता का आयोजन

उमेश भारद्वाज। मंडी

अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को दीपावली के उपलक्ष्य पर मेहंदी और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कॉलेज के चेयरमैन ओम प्रकाश नायक और प्रबंधन निदेशक सुरेंद्र भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और बच्चों की हौसला अफजाई की। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की पल्लवी और उनका ग्रुप प्रथम रहा। डांस प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम वर्ष ने कड़े मुकाबले में तृतीय वर्ष की रूबल ठाकुर को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। कॉलेज मैनेजमेंट ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और दीपावली का शुभ संदेश भी दिया। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिखा भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर जानवी ठाकुर और स्टाफ मौजूद रहे।