इन्नरव्हील क्लब ने किया मिडटाउन 308 का सम्मान समारोह का आयोजन

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन
इन्नरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन 308 पिछले लंबे अरसे से मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता आ रहा है। इसी कड़ी में क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर ने सोलन का विजिट किया और यहां क्लब द्वारा जनहित तथा मानव कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान इन्नरव्हील क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इन्नरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन 308 का सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इसमें क्लब की डिस्ट्रिक्ट चयेरमैन कांता कपूर और ईएसओ संगीता त्रैहान ने विशेष रूप से भाग लिया। सर्वप्रथम इन्नरव्हील क्लब सोलन मिड डाउन की अध्यक्ष रेणू शर्मा और उनकी पूरी टीम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद क्लब द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याण कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पत्रकार सुखदर्शन ठाकुर,अमरप्रीत सिंह,मोहिनी सूद और विपुल गैस एजेंसी सोलन के फिल्ड सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह पाल हैं जिन्हें कोविड. 19 के इस दौर में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर ने इन्नरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की और पूरी टीम की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करना ही क्लब का मूल उद्देश्य हैं।