उज्जवल हिमाचल। शिमला
प्रदेश की राजधानी शिमला में शादी का झांसा देकर दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। सदर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया। यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इनकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः टांडा अस्पताल में फ्री उपलब्ध करवाई जा रही आवश्यक सूची की 526 दवाईयां
शिमला की सदर थाना पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस मामलें की जांच में जुटी है।