नगर निगम चुनावों में फर्जी वोटिंग पर रहेगी नजर : आशीष बुटेल

पालमपुर के विधायक बोले, सभी सीटों जीत दर्ज करेगी कांग्रेस

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

नगर निगम चुनावों के ऐलान के बाद प्रदेश मेंं दोनों पार्टियों ने अपनी कदमताल शुरू कर दी है। इसी कड़ी के मद्देजर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि इन नगर निगम चुनावों में वोट डालने को लेकर धांधली हो सकती है इसलिए उनकी नजर इस पर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रशासन को भी बताया गया है कि पंचायत में रहने वाले लोग नगर निगम में अपना फर्जी वोट डाल सकते हैं इसलिए इन पर कड़ी नर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुए कामों को भाजपा अपना नाम देना चाहती है इसलिए यह ठीक नहीं है।

आशीष बुटेल ने पालमपुर को जिला मुख्यालय और जिला घोषित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि नगर निगम में मर्ज होने वाले एरिया से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा वहीं अब लोगों से 50-50 रुपये की पर्ची काटी जा रही है। आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम की सभी 15 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी और मेयर और डिप्टी मेयर उनकी पार्टी का होगा।