विधायक काजल ने थपथपाई खिलाडिय़ों की पीठ

??

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के चंबी मैदान में वीरवार कापे स्पोट्र्स एंड यूथ अकेडमी कमेटी द्वारा शहीद जोराबर सिंह मेमोरियल के आयोजित चार दिवसीय कबड्डी, वॉलीबाल फुटबॉल की खेलों में फुटबॉल के मैच का शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक पवन काजल और विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया और शहीद जोरावर सिंह के पिता रायसिंह ने किया। शहीद जोरावर सिंह की प्रतिमा पर विधायक पवन काजल सूबेदार राय सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया और अन्य सभी अतिथियों ने फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि देकर याद किया।

चंबी मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

??

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि विधायक पवन काजल को शाल टोपी ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ओर सूबेदार राय सिंह को स्पोट्र्स एंड यूथ एकेडमी ने शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि पवन काजल ने कहा कि शाहपुर के अंदर खेलों का आयोजन करवाना युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है। मुख्यातिथि पवन काजल ने टीमों को बधाई दी। काजल ने कहा कि वास्तव में यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का विकास स्वस्थ तरीके से हो तो उसके लिए खेलना बहुत आवश्यक है। मुख्यातिथि ने स्पोट्र्स एंड यूथ एकेडमी की कमेटी को नकद 11 हजार रुपए प्रोत्साहित राशि प्रदान दी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शहीद जोराबर सिंह के नाम पर स्पोट्र्स एंड यूथ एकेडमी द्वारा चंबी मैदान मे खेलो का आयोजन करवाना एक इलाके में शहीद को सम्मान देने की बात है। पठानिया ने आई हुई फुटबॉल की टीमो को मुबारक बाद देकर खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। पठानिया ने कहा कि आने वाले टाइम में इन खेलों के आयोजन को प्रदेश स्तर तक ले जाना मेरा युवाओं से वादा रहा। मैं हर दम युवाओं के साथ खड़ा हूं और रहूंगा।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने भी युवाओं में भरा जोश

??

इस मौके पर शहीद जोराबर सिंह के पिता सूबेदार राय सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सुरेश वालिया कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, ठाकुर बरयाम सिंह कांग्रेस कमेटी सलाहकार, हितेश चौधरी, विपल पटाकू, भानु प्रताप पठानिया, स्पोट्र्स एंड युवा अकेडमी कमेटी सदस्त, मेजर कुलदीप बलोरिया, कैप्टन मदन शर्मा, ध्रुव बलोरिया सलाहकार कांग्रेस ब्लॉक कमेटी, रणजीत जंवाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर, प्रदीप बलोरिया उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सरिता सैनी, रीना पठानिया, कुसम लता, नम्रता देवी, पिंटू परमार, लालमन, उप प्रधान अमर नाथ, प्रधान इंदरजीत, विवेक राणा, प्रेम सिंह, अनिल ठाकुर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।