प्रदेश की सरकार में विधायक और मंत्री कर रहे घुटन महसूस : पवन काजल

हर्ष महाजन की अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस सरकार का पतन तय

कांग्रेस पार्टी ने 15 सौ देने के नाम पर महिलाओं को ठगा
उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने भोली भाली महिलाओं को 15- 15 सो रुपए प्रति महीना देने की चुनावी गारंटी के नाम पर ठगा है। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस सरकार का पतन तय है। काजल ने कहा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में भाजपा 400 से पार का नारा दिया है। और महिला शक्ति को एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्याशी हर्ष महाजन की अप्रत्याशित जीत से कांग्रेस सरकार का पतन तय है।
काजल ने कहा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में भाजपा 400 से पार का नारा दिया है। और महिला शक्ति को एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना बूथ सबसे मजबूत योजना के आधार पर लोकसभा चुनाव की तैयारी में डट जाना चाहिए। काजल शनिवार को जिला कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हिमाचल सरकार बेरोजगारों को रोजगार महिलाओं को उनके हक और चुनावी गारंटीया पूरी करने में नाकाम रही है जिसके चलते अब उनकी ही पार्टी के विधायक और मंत्री पार्टी छोड़ने को आतुर है।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कांग्रेस कार्यकाल में महिला उत्पीड़न के मामले बड़े हैं। उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से आई महिला कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में पोलिंग बूथ को मजबूत कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में डट जाएं। वंदना योगी ने कहा हिमाचल प्रदेश की सरकार में विधायक और मंत्री घुटन महसूस कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
ये रहे मौजूद
उन्होंने संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अंतर्गत नगरोटा, कांगड़ा, शाहपुर और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा पदाधिकारी से लोकसभा चुनाव की तैयारी का फीडबैक भी लिया। बैठक में जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, कांगड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश, कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी, महिला मोर्चा नगरोटा बगवां अध्यक्ष रीना, महिला मोर्चा धर्मशाला अध्यक्ष शक्ति अत्रि,महिला मोर्चा शाहपुर अध्यक्ष मोनी पाला, चम्पा भारद्वाज जिला महिला मोर्चा की महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री, उपाध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें