विधायक प्रकाश राणा ने सुनी महिला मंडलों की समस्याएं

MLA Prakash Rana listened to the problems of Mahila Mandals

जोगिंद्रनगरः जोगिंद्रनगर ग्राम पंचायत सिमंस से महिला मंडल बजरोड, महिला मंडल सोहर, महिला मंडल बदारटू, महिला मंडल बराड़, महिला मंडल एससी कम्युनिटी का एक शिष्टमंडल बूथ प्रधान ब्रह्मदास की अध्क्षता में अपनी समस्याओं को लेकर विधायक प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान गोलवां में मिले।

यह भी पढ़ेंः ’लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम’ ने बचाई सैकड़ों लोगों की जान

विधायक प्रकाश राणा ने उनकी कुछ समस्याओं को मौके पर ही हल कर दिया कुछ समस्याओं का निदान करने के आदेश अधिकारियों को पारित किए। राणा ने कहा कि हमने सभी महिला मंडलों को धन दिया है। और जहां जिस भी महिला मंडल को कमी रह गई है उसे ओर धन डालकर उसे भी पूरा किया जाएगा।

संवाददाताः जतिन लटावा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।