विधायक पठानिया को उप सचेतक की नई जिम्मेवारी मिलने से बढ़ाया शाहपुर मान सम्मान

एक साल में विधायक ने शाहपुर के विकास लिए किए रात-दिन

उज्ज्वल हिमाचल। शाहपुर

ई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने केवल पठानिया को उप सचेतक के रूप में नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी और गढ़ माता नेरटी की तस्वीर भी भेंट की। इस अवसर पर कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शाहपुर का और जिला कांगड़ा का मान सम्मान इस नियुक्ति से बढ़ाया है। जिसके लिए समस्त कांगड़ा जिला उनका आभारी है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के खंड अध्यक्ष शलिंदर पठानिया ने कहा कि इस नियुक्ति से शाहपुर के कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है।

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के खंड प्रधान सुनील शर्मा ने विधायक के अनथक परिश्रम का परिणाम बताते हुए कहा कि एक साल में विधायक ने शाहपुर के विकास लिए रात- दिन एक किए हैं। जिसका फल उन्हें इस नियुक्ति से मिला है। गैर शिक्षक महासंघ के खंड प्रधान अच्युत नारायण और प्राथमिक शिक्षक संघ के खंड महासचिव पंकज मनकोटिया के साथ राहुल मन्हास, आशा मन्हास, रितेश महाजन, श्रेष्ठा देवी, रवि मन्हास, विनय कुमार, विजय कुमार, राजेश कौंडल, सुशील शर्मा, विचित्र सिंह, अजय जरयाल के साथ प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा खंड रैत अनु सैनी ने भी उप संयोजक का शाहपुर पधारने पर स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें