सुक्खू सरकार से खफा विधायक सुधीर शर्मा, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

सुधीर शर्मा की इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुक्खू समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। उस समय भी सुधीर शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से कांग्रेस की राजनीति फिर गरमा गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से निराश सुधीर शर्मा ने वीरवार रात को फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि युद्धं निरन्तरं भवति, दैवेन सह, कालेन सह, अस्माभिः सह।

यह भी पढ़ेंः टांडा अस्पताल के पुरुष सर्जिकल वार्ड का शौचालय ब्लॉक, बड़ा बीमारी फैलने का खतरा

इसका अर्थ है युद्ध हमेशा चला रहता है भाग्य के साथ, काल के साथ और अपनों के साथ। 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुक्खू समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। उस समय भी सुधीर शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें