उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं विधायक केवल सिंह पठानिया के आह्वान पर ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर के अध्यक्षों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ तथाकथित फैसले के विरोध में तथा राहुल गांधी के समर्थन में रैत कांग्रेस कार्यलय से लेकर एसबीआई बैंक रैत तक ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया।
इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के ब्लॉक् कांग्रेस (congress) कमेटी के सभी पदाधिकारियों एव ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ओर, सभी कांग्रेस जनों सहित स्थानीय जनता ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और राहुल गांधी के समर्थन में उतरे।
पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार ने आम जनता की अबाज़ को दबाने का काम किया है। चुने हुए सांसदों को लोकसभा में उनकी अबाज़ को दबाया जा रहा है। ओर जनता के हकों को दबाया जा रहा है।