कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने विधायक

More than 13 lakh voters will choose their MLAs in 15 assembly constituencies of Kangra district
कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने विधायक

धर्मशाला: निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 12 नवम्बर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा के आम चुनावों के लिए मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास को लेकर एक रिहर्सल की जा चुकी हैं।

कांगड़ा जिले में दूसरी रिहर्सल 04 नवम्बर तथा तीसरी और अंतिम रिहर्सल 10 नवम्बर को होगी। तत्पश्चात पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांगड़ा जिला में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं।

इनमें 6 लाख 53 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21,768 हैं। विदेश में रह रहे 6 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं।

कहां कितने मतदाता
उन्होंने बताया कि मतदाताओं के विधानसभा वार आंकड़े के मुताबिक नूरपुर में 45,176 महिला व 48,540 पुरुष, इंदौरा में 44,501 महिला, 48,742 पुरुष, फतेहपुर में 43,982 महिला और 46,221 पुरुष, ज्वाली में 49,684 महिला व 52,161 पुरुष, देहरा में 42,054 महिला व 43,209 पुरूष, जस्वां परागपुर में 39,008 महिला व 40,848 पुरुष, ज्वालामुखी में 39,333 महिला और 40,808 पुरुष, जयसिंहपुर में 42,588 महिला व 42,590 पुरुष, सुलाह में 53,130 महिला व 53,846 पुरुष मतदाता हैं, नगरोटा में 44,702 महिला व 46,260 पुरुष, कांगड़ा में 41,427 महिला और 42,420 पुरुष, शाहपुर में 43,801 महिला व 46,177 पुरुष, धर्मशाला में 41,469 महिला व 42,359 पुरूष, पालमपुर में 38,392 महिला व 40,057 पुरुष व बैजनाथ में 44,714 महिला और 46,637 पुरुष मतदाता हैं।

1,625 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में 1,625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 143 और ग्रामीण क्षेत्र में 1,482 मतदान केंद्र हैं। 813 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 30 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जिन्हें महिला चुनाव कर्मी संचालित करेंगी।

संवाददाताः ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।